तुमगांव :  रात में चोरी करने घर में घुसे तीन लोगों को ग्रामी... - CG Sandesh

तुमगांव : रात में चोरी करने घर में घुसे तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मोहकम निवासी नारायण पिता सुखनंदन सिन्हा उम्र 60 साल के घर 8 अगस्त की रात करीब 11 बजे चोरी करने की नियत से घुसे आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया.

नारायण के पडोसी ने आरोपियों को घर में घुसते देखा तो नारायण को कॉल कर इसकी जानकारी दी. नारायण ने गांव के कोटवार को फोन करके सूचना दिया. आवाज को सुनकर आरोपी भागने लगे. ग्रामीणों ने उन्हें घेराबंदी कर पकडा. 

ग्राम खरसा निवासी संदेही आरोपी रामप्रसाद, संतोष, संतराम कमार के विरूद्ध उचित कार्यवाही की मांग को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. तीनों आरोपी तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल CG06GT 2811 को थाना में पेश किया गया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 457, 34 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें