बसना : 20 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, जमीन के अंदर गड्ढ... - CG Sandesh

बसना : 20 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, जमीन के अंदर गड्ढे में रखे महुआ पास किया गया नष्ट

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम मेदनीपुर में पुलिस ने रेड कार्यवाही कर अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 20 लीटर शराब बरामद कर जप्त किया गया. आरोपी जमीन के अन्दर गड्ढे में महुआ पास (लाहन) रखा था, जिसे नष्ट किया गया.

9 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की ग्राम मेदनीपुर में दिनेश निषाद नामक व्यक्ति अपने घर के पीछे बाडी में अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री के लिए रखा है.

सूचना पर पुलिस मेदनीपुर पहुंचकर आरोपी के घर दबिस देकर घेराबंदी कर दिनेश निषाद पिता गंगाराम निषाद उम्र 28 साल निवासी मेदनीपुर को पकड़ा. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो सफेद रंग के 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी 10-10 लीटर जुमला 20 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 4 हजार रूपये मिला. बाद पास में ही तलाशी लेने पर जमीन के अंदर गढ्ढे में सफेद कलर के प्लास्टिक बोरी के अंदर प्लास्टिक झिल्ली में भरा हुआ 05 बोरी महुआ पास (लाहन) मिला जिसे गवाहो के समक्ष नष्टीकरण किया गया.

आरोपी दिनेश निषाद का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें