महासमुंद : जिला जेल में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर
10 अगस्त को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला जेल महासमुन्द में डॉ पी कुदेशिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ वी पी सिंह जिला कुष्ठ अधिकारी एवं छत्रपाल चंद्राकर जिला नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य के समन्वय से जिला जेल महासमुंद में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत तनाव प्रबंधन और राष्ट्रीय कुष्ठ कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम रखा गया. केदियो में दिखने वाले विकृति, उनके निदान बताया गया, मानसिक तनाव को कम करने के विधि बताया गया जैसे बलून से अपनी सास पर नियंत्रण के जरिये तनाव कम कर सकते, योगा, ध्यान और रेगुलर व्यायाम, आपसी समन्वय, वार्तालाप, अनुभव को आदान प्रदान करने से उदासी और तनाव से बचा जा सकते है.
जेल अधीक्षक यू के पटेल. डॉ मधुराज देवांगन फिजियो थेरेपीस्ट, एकेश्वर शुक्ला कंसलटेंट लेप्रोसी कार्यक्रम एवं मेडिकल कालेज सह जिला चिकित्सालय से रामगोपाल खूंटे मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता के माध्यम से 402 केदियो को मानसिक स्वास्थ्य और लेप्रोसी कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया साथ ही अभी मौसमी आई फलू और फैलेरिया के रोक थाम के बारे में भी अवगत कराया गया.