सिंघोडा : एनएच-53 चेक पोस्ट पर अवैध शराब के साथ दो तस्करों क... - CG Sandesh

सिंघोडा : एनएच-53 चेक पोस्ट पर अवैध शराब के साथ दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा

सिंघोडा पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी महुआ पास को जमीन के अन्दर गड्ढे में छिपाकर रखा था, जिसे नष्ट किया गया. पुलिस को 9 अगस्त को मुखबीर से सुचना मिला कि एक सफेद रंग के कार क्रमांक CG 04 NW 8552 मे दो व्यक्ति सवार होकर उडिसा से छ.ग. की ओर शराब रखकर आ रहे है.

मुखबीर सुचना पर पुलिस ग्राम रेहटीखोल पहुंकर नाकाबंदी की. कुछ समय बाद मुखबीर के बताये हुलिया का वाहन आते दिखाई दिया जिसे स्टाफ के सहयोग से रोका गया. सफेद रंग की I20 वाहन क्रमांक CG 04 NW 8552 में दो व्यक्ति सवार थे कार को चेक कराने कहने पर गोलमोल जवाब देने लगे। वाहन में शराब रखने के सदेह होने पर वाहन चालक का नाम पता पुछने पर ड्रायवर सीट पर बैठे व्यक्ति से नाम पता पुछने पर अपना नाम सुरेश तिर्की पिता थियोदर तिर्की उम्र46 साल साकिन शैलेंद्रनगर रायपुर थाना शैलेंद्रनगर, जिला रायपुर (छ.ग.) बगल में बैठे व्यक्ति से नाम पता पुछने पर अपना नाम हाबिल खाखा पिता निकोलस खाखा उम्र 56 साल साकिन शैलेंद्रनगर रायपुर थाना शैलेंद्रनगर, जिला रायपुर (छ.ग.) बताये।

पुलिस द्वारा गवाहो के समक्ष वाहन का तलाशी लिया गया. तलाशी के दौरान पिछली डिक्की में दो खाकी कार्टुन मं) 24-24 नग केन बीयर किंगफिशर और बडवाईसर एवं दो बोतल बेलेंडरप्राईड रखे मिला. आरोपियो के संयुक्त कब्जे की कार क्रमांक CG 04 NW 8552 की डिक्की से दो खाकी कार्टुन में 24 24 नग केन बीयर किंगफिशर एवं बडवाईसर व दो बोतल बेलेंडरप्राई, केन बीयर 500 500 एमएल जुमला 24000 एमएल एवं बेलेंडरप्राईड बोतल 750 एमएल जुमला 1500 एमएल कुल जुमला 25500 एमएल कीमती 9320 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन I20 क्रमांक CG 04 NW 8552 कीमती 400000 रूपये कुल जुमला 409320 रूपये जप्त किया गया.
आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपियो को गिरफ्तारी के कारणो से अवगत कराकर गिरफ्तार किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें