सिंघोडा : ओडिशा से गांजा तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, 50 लाख का गांजा जप्त
सिंघोडा थाना क्षेत्र के रेहटीखोल के पास एनएच-53 के पास पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे के साथ कार सवार युवक को गिरफ्तार किया है. 10 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की एक सिल्वर कलर की होण्डा सिटी कार कमांक MH 06 AL 1698 में एक व्यक्ति सवार होकर ओडिशा से छत्तीसगढ की ओर अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते आ रहा है.
सूचना के बाद पुलिस ने एनएच 53 रोड़ ग्राम रेहटीखोल पहुंचकर नाकाबंदी की और उडिसा की ओर से आने वाले वाहनो की चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान कुछ समय बाद मुखबीर के बताये हुलिया की एक सिल्वर कलर की होण्डा सिटी कार क्र. MH 06 AL 1698 आया जिसे पुलिस ने रोका. पुलिस ने कार सवार को कड़ाई से पूछताछ की तो उसने कार के पिछे डिक्की मे गांजा रखकर उडिसा से छत्तीसगढ़ खपाने ले जाना स्वीकार किया. कार सवार आरोपी दीपक कुमार साहु पिता मंथीर साहु उम्र 27 साल निवासी रामनगर अंबेडकर नगर थाना सुपेला भिलाई दुर्ग (छ.ग.) की कार की तलाशी ली गई.
आरोपी के कब्जे से 08 नग प्लास्टिक बोरी में प्रत्येक बोरी मे भरा हुआ 25-25 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक मादक पदार्थ गांजा सीलबंद हस्ताक्षर युक्त पर्ची लगा हुआ कुल 200 किलोग्राम कीमती 50 लाख रूपये, घटना मे प्रयुक्त एक सिल्वर कलर की होण्डा सिटी कार कमांक MH 06 AL 1698 जिसका चेचिस नंबर MAKGD852E7N370333 इंजन नंबर L15A30116340 कीमती 250000 रूपये एवं आरसी बुक, बीमा पत्रक की छायाप्रति, आरोपी दीपक कुमार साहु के कब्जे से 01 नग आईटेल कंपनी का कीपैड मोबाईल कीमती 500 रूपये, नगदी रकम 2000 रूपये, एक नग ड्रायविंग लायसेंस, दो नग एटीएम कार्ड, एक नग धारा 50एनडीपीएस नोटिस, एक नग धारा 91 जा फौ नोटिस जूमला कीमती 5252500 रूपये को जप्त किया गया.
आरोपी दीपक कुमार साहु का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को धारा 52(1) एनडीपीएस एक्ट की नोटिस देकर गिरफ्तारी के कारणो से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया.