तेंदुकोना : मुर्गी दूकान के पास मारपीट, दो के खिलाफ केस दर्ज
तेंदुकोना थाने में एक व्यक्ति ने अश्लील गाली गलौज कर मारपीट करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. तेंदुकोना थाना अंतर्गत बुन्देली चौकी क्षेत्र के ग्राम लिलेसर निवासी धर्मराज राठोर पिता गोवर्धन राठोर ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की वह 9 अगस्त को वह मुर्गी कटींग दुकान पर गोपलाल बरिहा के साथ बैठा था.
उसी समय अचानक महेन्द्र कुमार ने हाथ मुक्का से तदापरांत तुरंत मालिक राम ने मौके पर पहुंचकर मारपीट किया. महेन्द्र ने अश्लील गाली गलौज करते हुए जान सहित मारने की धमकी भी दी. आरोपी महेन्द्र कुमार एवं मालिकराम बंजारा का कृत्य अपराध धारा 294, 323, 506, 34 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें