बसना : स्कूल भवन के मरम्मत की मांग, तालाबंदी करने की दी चेतावनी
बसना विकासखंड के संकुल केंद्र बिरेनडबरी अंतर्गत आने वाले शासकीय उच्च प्राथमिक शाला गढ़गांव के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति व समस्त पालकों की 10 अगस्त को आवश्यक बैठक आयोजित की गई. बैठक में उन्होंने निर्णय लिया की शाला भवन मरम्मत नहीं होगी तो 21 अगस्त को तालाबंदी की जाएगी.
शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गजाधर यादव ने बताया की मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना में एंट्री होने के बावजूद स्कूल भवन की मरम्मत की राशि स्वीकृत नहीं हुई है. शाला भवन की छत से पानी रिसाव हो रहा है. बच्चों को कक्षा में बैठकर पढाई करने में समस्या हो रही है.
आगे गजाधर यादव ने बताया की संबंधित अधिकारियों को भी बार-बार अवगत कराया गया है. फिर भी राशि स्वीकृत नहीं होना सोच से परे है. शाला समिति व पालकों द्वारा निर्णय लिया गया है कि यदि 20 अगस्त तक राशि स्वीकृत नहीं होती है तो 21 अगस्त को स्कूल में तालाबंदी की जायेगी.