CG : उद्घाटन के बाद आदिवासी पोस्ट मैट्रिक कन्या आश्रम की भवन... - CG Sandesh

CG : उद्घाटन के बाद आदिवासी पोस्ट मैट्रिक कन्या आश्रम की भवन में पड़ी दरार

कवर्धा । आदिवासियों के संरक्षण व सवंर्धन के लिए सरकार अनेक योजनाएं चला रही है ताकि आदिवासियों का सर्वांगीण विकास हो सके, लेकिन कवर्धा जिले में ठेकेदार व अधिकारियों की लापरवाही के चलते निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता देखी जा रही है। दरअसल चिल्फी में तीन माह पूर्व सौ सीटर आदिवासी पोस्ट मैट्रिक कन्या आश्रम का निर्माण एक करोड़ साठ लाख रुपयों की लागत से किया गया था, लेकिन यहां निर्माण कार्यों के नाम पर लाखों रुपए का बंदरबांट किया गया है। यही कारण है कि उद्घाटन के कुछ दिनों बाद ही भवन में तीस से अधिक जगहों पर दरारें आ गई है।


इतना ही नही बारिश का पानी कई जगहों से टपकना शुरू हो गया है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भवन के निर्माण की गुणवत्ता कितनी अच्छी रही होगी। आदिवासी कन्याओं के लिए आवासीय आश्रम इसलिय बनाए गए थे ताकि यहां रहकर बच्चियां पढ़ लिखकर आगे बढ़ सके। लेकिन आदिम जाति विभाग की लापरवाही और ठेकेदार के मनमानी के चलते अभी से कई जगहों पर पानी टपकना शुरू हो गया है। वहीं निर्माण करने वाले इंजीनियर ने ठेकेदार से तत्काल मरम्मत कराने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें