महासमुंद : 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन
समाज के सभी वर्गाें को दौड़ में शामिल होने अपील
महासमुंद : प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुन्द द्वारा 14 अगस्त 2023 को सुबह 8ः00 बजे से स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुन्द में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दौड़ मिनी स्टेडियम महासमुन्द से प्रारंभ होकर बरांेडा चौक, बरांेडा चौक से शास्त्री चौक, शास्त्री चौक से गांधी चौक, गांधी चौक से नेहरू चौक, नेहरू चौक होकर मिनी स्टेडियम में समाप्त होगी। इस दौड में जिले के स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राएं, खेल संघों के खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक तथा आमजन शामिल होंगे।
जिला खेल अधिकारीा श्री मनोज धृतलहरे ने स्वतंत्रता दौड़ में सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग एवं अन्य सभी विभागों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, एन.सी.सी. कैडेट्स, एन.एस.एस., भारत स्काउट एंड गाईड, गणमान्य नागरिक, विभिन्न खेल संघ एवं खिलाड़ी, नेहरु युवा केन्द्र व आम जनता को आयोजन मंे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने एवं सहिष्णुता व देशभक्ति का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।