तेंदूकोना : खेत में लगे सोलर पंप सहित अन्य सामानों की चोरी
तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरा के खेत में लगे सोलर पंप को किसी ने चोरी कर ली. किसान भैयाराम साहू ने चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक़, भैयाराम साहू इसी वर्ष लाजाखार के नहर के पास अपने खेत में एक नग सोलर पंप 3HP का लगाया था.
प्रतिदिन की तरह वह 29 जुलाई को सुबह अपने खेत में गया तो खेत में लगा सोलर पंप नहीं था. किसी अज्ञात चोर ने पंप चोरी कर ली थी. चोर ने एक नग ईकोजन कंपनी का सोलर पंप 3HP के साथ ही केबल वायर लगभग 55 मीटर, रोल पाईप लगभग 55 मीटर, अजेस्टर रस्सी लगभग 55 मीटर, 02 नग क्लेम्प, 1 नग बेन्ड पाईप कुल कीमती 61204 रूपये को चोरी कर ली है. आस पास खेत खार एवं अन्य गांवों में पतासाजी के बाद भी नहीं मिला तो चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.