बसना : शाला विकास समिति की बैठक आयोजित
बसना विधानसभा के शासकीय प्राथमिक शाला बंसुला में शासन के निर्देशानुसार शाला विकास समिति का बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में शासन के विभिन्न एजेंडो पर चर्चा हुई। बैठक में शाला भवन एवम् शौचलय के सफाई पर चर्चा, शिक्षक एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्तिथि, पुस्तकालय एवं गणवेश, इको क्लब का गठन, वृक्षरोपण, प्रिंट रिच वातावरण, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मनाने संबधी अनेक विषयों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक प्रवीर कुमार बेहेरा, अनिता साहू, सीता साहू, पुष्पांजलि बगरती तथा शाला विकास समिति से चमेली सागर, नरेंद्र यादव, निर्मला साव, जमुना साव, उपस्थित थे।
अन्य सम्बंधित खबरें