महासमुंद : जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के 5 संकल्प कार्यक्रम पर... - CG Sandesh

महासमुंद : जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के 5 संकल्प कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

महासमुंद : जिला पंचायत सभा कक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला 5 संकल्प कार्यक्रम एवम सामाजिक व्यवहार परिवर्तन पर 42 स्वयसेवियों के साथ संपन्न हुआ।5 संकल्प के 5 विषय स्वस्थ किशोरावस्था का संकल्प,अनीमिया मुक्ति का संकल्प,स्तनपान को बढ़ावा देने का संकल्प,प्रसवपूर्व जांच एवम संस्थागत प्रसव का संकल्प एवम संपूर्ण पोषण विविधता का संकल्प पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्वयंसेवियों को बताया गया जिसमे मुख्य अतिथि श्री एस.आलोक सर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद उपस्थित रहे उनके द्वारा स्वयसेविको की जमीनी स्तर पर क्या भूमिका होनी चाहिए इस पर स्वयसेविओं को प्रोत्साहित किया साथ ही साथ 5 संकल्प कार्यक्रम के साथ मतदाता जागरूकता विषय पर भी जोर देने हेतु कहा गया।

इसी परिपेक्ष्य में अपर कलेक्टर श्री साहू सर ने भी मतदान हेतु सभी स्वयसेविको को जनसमुदाय में जागरूकता लाने हेतु प्रेरित किया ।कार्यक्रम अधिकारी जिला पंचायत श्री शर्मा सर के द्वारा मतदान हेतु नए नाम जुड़वाने संशोधन आदि पर चर्चा की।सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन यूनिसेफ के जिला सलाहकार श्री ऋषभ तिवारी द्वारा किया गया एवम उनके द्वारा 5 संकल्प पर जागरूकता,सभी विषयों पर सामाजिक व्यवहार परिवर्तन की समझ एवम सोशल मीडिया का महत्व जन जागरूकता में कितना लाभदायक है इस पर विस्तृत चर्चा की।सभी स्वयसेविको से उनका राय जाना गया एवम आगामी दिवसों में उनके द्वारा जन समुदाय में जागरूकता हेतु स्वयसेविको को जमीनी स्तर पर कार्य करने हेतु प्रेरित किया कार्यक्रम में कुबेर यदु निदान संस्था महासमुंद का भी योगदान रहा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें