तेन्दूकोना : अवैध शराब के साथ एक ही गाँव के 2 गिरफ्तार - CG Sandesh

तेन्दूकोना : अवैध शराब के साथ एक ही गाँव के 2 गिरफ्तार

तेन्दूकोना पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक ही गाँव के दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से लीटर अवैध शराब जप्त किया गया.

पहले मामले में आरोपी डोकरपाली के बांस प्लाट में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेड कार्यवाही कर आरोपी धनेश्वर कोसरिया पिता स्व. गाडाराय कोसरिया उम्र 39 साल को शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया.

संदेही धनेश्वर कोसरिया का तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सफेद बोरी में भरी हुई 70 नग पाउच हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब प्रत्येक पाउच के सफेद झिल्ली में 180ML महुआ शराब भरी हुई कुल जुमला मात्रा 12600 ML कुल कीमती 3500 रूपये एवं जप्ती बिक्री रकम 160 रूपये कुल जुमला रकम 3660 रूपये मिलने पर बरामद कर जप्त किया गया.

वहीं दुसरे मामले में पुलिस ने ग्राम डोकरपाली निवासी देवशरण कोसरिया को गिरफ्तार किया गया है. देवशरण तिलाईदादर नाला के पास रोड़ किनारे अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु महुआ शराब रखा था. मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने उसे रेड कार्यवाही कर पकड़ा. उसके कब्जे से एक सफेद बोरी में भरी हुई कुल 71 पाउच महुआ शराब हाथ भट्ठी निर्मित प्रत्येक पाउच सफेद झिल्ली में 180ML महुआ शराब भरी हुई कुल जुमला मात्रा 12780 ML कुल कीमती 3550 रूपये एवं नगदी बिक्री रकम 250 रूपये मिलने पर बरामद कर जप्त किया गया. पुलिस ने दोनों ही मामलों में आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत कार्रवाई की है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें