सरायपाली : बाइक में अवैध शराब ले जाते दो गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : बाइक में अवैध शराब ले जाते दो गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने बाइक में अवैध शराब परिवहन करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है. 10 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब परिवहन कर ग्राम तोरेसिंहा चौक की ओर आ रहे हैं. सूचना पर पुलिस ने तोरेसिंहा चौक के पास पहुंचकर नाकेबंदी की. कुछ देर बाद मुखबिर के बताये अनुसार एक काला रंग के Hf Deluxe मोटर सायकल क्र. OD17N 0169 में दो व्यक्ति मुड़पहार की ओर से आते दिखे.

पुलिस ने बाइक सवार नरेश ताण्डी पिता मनोहर ताण्डी उम्र 27 साल निवासी गेर्रा एवं बाबूलाल नंद पिता संतलाल उम्र 20 साल निवासी गेर्रा को पकड़ा. आरोपियो के कब्जे से एक सफेद रंग प्लास्टिक बोरी अंदर प्लास्टिक पालीथीन में भरा 25 लीटर महुआ शराब किमती 5000रू. एवं परिवहन में प्रयुक्त काला रंग Hf Deluxe मोटर सायकल क्र. OD17N 0169 किमती 40000 रुपये जुमला किमती 45000 रुपये जप्त किया गया. आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से उन्हें गिरफ्तार किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें