बसना : बंसुला जोन का एफएलएन प्रशिक्षण सम्पन्न
शिक्षा विभाग के योजना अनुसार बच्चों के सर्वांगीण विकास करने हेतु शिक्षकों एफ एल एन प्रशिक्षण हाई स्कूल रसोड़ा में आयोजित किया गया। ऊक्त प्रशिक्षण दो पाली में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में बंसुला संकुल के, रसोड़ा संकुल के तथा बसना अ संकुल के कक्षा पहली से पांचवी तक पढ़ने वाले सभी शिक्षक सम्मिलित हुए। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रोजेक्टर के द्वारा गणित एवं हिंदी विषयों के अध्यापन कौशल पर आधारित पर जानकारी दिया गया। इस प्रशिक्षण का लाभ तीनों संकुलों के लगभग 45 शिक्षक शिक्षिकाओं को मिला। पूरे प्रशिक्षण में मास्टर टेनर्स बंसुला संकूल से समन्वयक गोवर्धन डडसेना, बसना अ संकुल से समन्वयक त्रिकांत बाघ तथा रसोड़ा संकुल के समन्वयक संतराम बंजारा उपस्थित रह कर प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रोजेक्टर के द्धारा प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स जौशिक शामल प्रधान पाठक दुरुगपाली ने दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद कुमार दास प्राचार्य हाई स्कूल रसोड़ा का विशेष योगदान रहा।