तुमगाँव : NH-53 रोड़ पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत - CG Sandesh

तुमगाँव : NH-53 रोड़ पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

तुमगाँव थाना क्षेत्र के पिरदा मोड के आगे नहर नाली के पास NH-53 रोड पर 11 अगस्त को शाम करीब 7:50 बजे रामसिंह राजपूत को तुमगांव से अपने मोटरसायकल क्रं. CG 06 GR 5951 से घर ग्राम कोडार जाते समय किसी अज्ञात वाहन के चालक ने अपने वाहन को तेज रफ़्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मार दिया. हादसे में उसे गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गयी.

रामसिंह राजपूत के मामा घनश्याम कश्यप ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 304-A के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें