तुमगांव : दोस्त को छुडाने गए युवक को दो लोगों ने पीटा - CG Sandesh

तुमगांव : दोस्त को छुडाने गए युवक को दो लोगों ने पीटा

तुमगांव के वामा डेयरी के पास दो लोगों ने मिलकर खेमराज पटेल की पिटाई कर दी. खेमराज पटेल के दोस्त के गर्दन को पकड़कर दो लोग ले जा रहे थे, जिसे खेमराज छुडाने गया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड नं. 13 तुमगांव निवासी खेमराज पटेल 11 अगस्त को रात करीब 10 बजे अपने दोस्त मोतीलाल निषाद एवं अन्य के साथ काम करने गया था. काम करने के दौरान उसके दोस्त मोती लाल निषाद के गर्दन को पकडकर ऋषि एवं अंकुर चौबे गेट के बाहर ले जा रहे थे.

खेमराज छुडाने गया तो आरोपियों ने एक राय होकर गंदी-गंदी मां बहन की गाली देते हुए अंकुर ने हाथ थप्पड से व ऋषि ने हाथ में रखे लकडी के फारा (पटटा) से सिर में मारकर चोट पहुंचाया है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ऋषि और अंकुर चौबे के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें