सुकमा : 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर...नक्सल स... - CG Sandesh

सुकमा : 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर...नक्सल संगठन में 17 साल रही सक्रिय

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 8 लाख की इनामी एक महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। महिला नक्सली का नाम माड़वी मल्ले उर्फ गंगी है। बताया जा रहा है कि, सरेंडर नक्सली पिछले 17 सालों से नक्सल संगठन में सक्रिय थी।


पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि, आत्मसमर्पित महिला नक्सली से पूछताछ में बटालियन की कार्यप्रणाली और संगठन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसका उपयोग आगामी अभियानों में किया जाएगा। महिला नक्सली से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि लगातार कैम्पों के निर्माण और आपरेशनल कार्यवाहियों से बटालियन सहित सक्रिय नक्सली संगठनों का आधार क्षेत्र कमजोर/सिमटता जा रहा हैं। पिछले कुछ सालों में बटालियन के बहुत से कैडर संगठन छोड़कर लगातार समय अंतराल पर भाग गए हैं। कैडरो में अविश्वास की भावना व्याप्त हैं। साथ ही समर्पित महिला नक्सली को प्रोत्साहन राशि दी गई और पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा। महिला नक्सली ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल आप्स सुकमा रजत नाग के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें