पिथौरा : महिला समूह ने पकड़ी शराब, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तह... - CG Sandesh

पिथौरा : महिला समूह ने पकड़ी शराब, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई

पिथौरा : महिला समूह की सुचना पर पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को पकड़ा. 12 अगस्त को महिला समूह की सुचना पर पुलिस ग्राम गोपालपुर पहुंची तो महिला समूह के सदस्य निलाबती बरिहा, विद्यासनी भोई (सरपंच), पंच नंदनी मांझी, पुष्पलता भोई, ईश्वरी भोई, लता कंवर एवं अन्य 10-15 महिलाएं गजेंद्र अग्रवाल के घर के सामने थे. साथ में गजेंद्र अग्रवाल भी था. 

वहां पर 03 नग अलग-अलग 05 लीटर वाली पीले रंग के जरीकेन में भरा हुआ करीब 2.5 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब भरा रखे मिला, जिसे पुलिस ने बरामद कर जप्त किया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से उसे गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें