छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना

Today Weather Update: मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरु होने वाला है. इसके लिए विभाग ने अलर्ट जारी किया है. बता दें कि आज से मौसम में परिवर्तन देखा जाएगा और आने वाले एक - दो दिन बाद अच्छी बारिश देखी जाएगी. विभाग ने बताया है कि आज प्रदेश की राजधानी भोपाल उज्जैन, ग्वालियर सहित कई जिलों में हल्की बारिश होगी. इसके अलावा छत्तीसगढ़ का मौसम कैसे रहेगा जानिए यहां.

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानि की 14 अगस्त से मानसून में परिवर्तन आएगा. बता दें कि बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बनेगा. इसके बाद प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा. इसका असर ग्वालियर चंबल संभाग में देखने को मिल सकता है. नया सिस्टम आने वाले 16 तारीख तक अपने अच्छे रुप में आ जाएगा यानि की बारिश तेज होने लगेगी. इसके अलावा चक्रवाती तूफान भी चलने की संभावना है. अगर हम दलहनी किसानों की बात करें तो उन्हें काफी समय से बारिश का इंतजार है.

छत्तीसगढ़ में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में आज बारिश के आसार हैं। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश पर ब्रेक लग गया था। मगर आने वाले दिनों में मानसून की एक्टिविटी बढ़ेगी। जिसके बाद रायपुर संभाग के बलौदाबाजार और महासमुंद जिले में भी बारिश हो सकती है।

बारिश का मुख्य क्षेत्र सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में बना रहेगा। मौसम विभाग ने 1-2 स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है। वहीं कुछ जगहों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटे
मध्य प्रदेश के पिछले 24 घंटे की बात करें तो धार, अलीराजपुर, झाबुआ और बड़वानी में जिलों के कुछ स्थानों उज्जैन, भोपाल, रीवा, जबलपुर, नर्मदापुरम, शहडोल संभागों समेत इंदौर, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, पन्ना, सागर और दमोह में कहीं-कहीं बारिश की स्थिति देखी गई. इसके अलावा इन जिलों में मौसम के शुष्क रहने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली.

कम हुई बारिश
अगर हम इससे पहले की बारिश को देखें तो इस बार औसत से कम बारिश हुई, जिसकी वजह से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि जुलाई के शुरुआती महीने से बारिश का दौर शुरु हुआ लेकिन ये 24 जुलाई तक ही रहा. इसके बाद बारिश कहीं- कहीं पर ही हुई लेकिन अच्छी बारिश की दरकार रही. प्रदेश में औसत से दो प्रतिशत कम बारिश हुई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें