महासमुंद : मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर करेंगे ध्व... - CG Sandesh

महासमुंद : मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर करेंगे ध्वजारोहण

महासमुंद : जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित 77वां स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव व महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर मुख्य अतिथि होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वतंत्रता दिवस को सुबह 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। सुबह 9ः00 बजे वे ध्वजारोहण करेंगे। 9ः05 बजे परेड का निरीक्षण, गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। 

मुख्य अतिथि 9ः11 बजे मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। सुबह 9ः26 बजे रंगीन गुब्बारा आसमान में छोड़े जायेंगे। सुबह 9.31 परेड द्वारा हर्ष फायर एवं मार्च पास्ट होगा। इस अवसर पर 9ः40 बजे शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा। सुबह 9.50 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति एवं 10ः30 बजे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मान करेंगे। सुबह 10ः45 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें