पिथौरा : बैल खोजने निकले व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत - CG Sandesh

पिथौरा : बैल खोजने निकले व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम डिपरापारा व कटेलपारा के बीच सड़क हादसे में बैल खोजने निकले एक व्यक्ति की मौत हो गयी. पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम भिथीडीह निवासी जगदीश कुमार यादव पिता पुनीतराम यादव उम्र 41 वर्ष 25 जुलाई की शाम करीब 6 बजे बैल ढूंढने डिपरापारा गया था. वहां से वापस अपने घर पैदल कटेलपारा आ रहा था. शाम करीबन 06 बजे डिपरापारा व कटेलपारा के बीच पहुंचा था तभी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GE 0818 के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए जगदीश यादव को ठोकर मार दिया.

हादसे में उसे गंभीर चोटे आई. उसे ईलाज हेतु डीकेएस अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. 13 अगस्त को पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी बाइक चालक के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें