पिथौरा : सार्वजनिक शौचालय को तोड़ने से मना करने पर सरपंच के साथ गाली-गलौज, केस दर्ज
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कौहाकुडा बस स्टैंड के पास निर्मित सार्वजनिक शौचालय को तोड़ने से मना करने पर सरपंच के साथ गाली-गलौज करने के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम पंचायत कौहाकुडा का सार्वजनिक शौचालय मेन रोड़ कौहाकुडा बस स्टैंड के पास निर्मित है. 12 अगस्त को ग्राम कौहाकुडा निवासी पुरूषोत्तम साहू एवं उनकी पत्नि हीराबाई साहू व अन्य उनके बच्चे छीनी, हथौडी से शौचालय की दिवाल को तोड़ रहे थे.
सरपंच यशवंत सिंह दीवान को इसकी जानकारी मिली तो वह मना करने गया तो सरपंच के साथ अश्लील गाली गलौज किये. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने शासकीय संपत्ति सार्वजनिक शौचालय को तोडने वाले पुरूषोत्तम साहू एवं उसकी पत्नि हीराबाई एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 294, 427 के तहत अपराध कायम किया है.