पटेवा : तेज रफ़्तार बाइक मवेशी से टकराई, पीछे बैठे व्यक्ति की गिरने से मौत
पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम मुनगासेर नयाडीह के पास बाइक चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रोड़ पर मवेशी को ठोकर मार दी, जिससे पीछे बैठा व्यक्ति गिर गया, उसे गंभीर चोटे आई. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. 13 अगस्त को मर्ग जांच के बाद पुलिस ने अपराध कायम किया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 28 अप्रैल को शाम करीब 05:30 बजे मोटर सायकल क्रमांक CG 04 PC 3311 का चालक आरोपी लोकनाथ चन्द्राकर मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर रोड़ पर मवेशी को ठोकर मार दिया, जिससे पीछे बैठे नेमीचंद चन्द्राकर जमीन में गिर गया. उसके सिर एवं बांये पैर में गंभीर चोटे आई. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी लोकनाथ चन्द्राकर के विरूद्ध अपराध धारा 304 A भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.