बसना : रेलिंग तोड़कर ओव्हरब्रीज से नीचे गिरी ट्रक, BSCPL को 1... - CG Sandesh

बसना : रेलिंग तोड़कर ओव्हरब्रीज से नीचे गिरी ट्रक, BSCPL को 10 लाख का नुकसान

14 अगस्त को सुबह करीब 4 बजे बसना नगर के समीप खटखटी ओव्हरब्रीज पर एक ट्रक रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई, जिसमे BSCPL इंस्फास्ट्रक्चर कंपनी को करीबन 08 से 10 लाख रूपये का नुकसान हुआ है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 427-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

टोल प्लाजा के मैनेजर ने बताया कि खटखटी ओव्हरब्रीज बसना के पास ट्रक क्रमांक CG 04 PF 2575 ओव्हरब्रीज के लोहा का क्रेस बैरियर व सीमेंट क्रेस बैरियर, R.E WALL सपोर्टिंग कांक्रिट को तोडकर नीचे गिर गया था. वाहन ट्रक क्रमांक CG 04 PF 2575 का चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर BSCPL इंस्फास्ट्रक्चर कंपनी को करीबन 08 से 10 लाख रूपये की क्षति पहुंचाई है.


अन्य सम्बंधित खबरें