बसना : पड़ोसी के कारण टूटी मकान की दीवार, पुलिस ने दर्ज की एफ... - CG Sandesh

बसना : पड़ोसी के कारण टूटी मकान की दीवार, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

बसना थाना के ग्राम मुड़पहार में एक व्यक्ति के मकान का दीवाल टूट गया, जिसके बाद उसका मकान रहने के लायक नही रह गया है. पीड़ित अनिरूध मेहेर को उसके  मकान के टूटने से आर्थिक हानि हुई पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके बगल में रहने वाले सुकालू मिर्धा में कारण उसके घर की दीवार टूट गई है.

अनिरूध ने बताया कि उसके घर के बगल में सुकालू मिर्धा का घर है जो 6 अगस्त को सुबह करीबन 10.00 बजे अपने पुत्र प्रदीप मिर्धा व पत्नी कौशिल्या मिर्धा के साथ पीड़ित अनिरूध के मकान के छत के निकले काड को उसके अनुमति के बिना काट दिया. जिसे अनिरूध ने काटने से मना किया तो प्रदीप मिर्धा ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए ईंट से मारने के लिए दौडा, इसके बाद अनिरूध ने डायल 112 को फोन कर बुलाया तब डायल 112 के कर्मचारी के समझाने पर सुकालू मिर्धा ने मकान के किनारे हार्वेस्टर को लगा दूंगा बोला, लेकिन हार्वेस्टर को नही लगाया जिसके कारण अनिरूध के मकान का दीवाल टूट कर गिर गया जिससे मकान रहने लायक नही बचा, व उसे आर्थिक क्षति पहुंची.

अनिरूध ने इस संबंध में गांव मे मीटिंग किये थे तो सुकालू मिर्धा ने पंच सदस्यो की बात को न मानकर उन्हे ही वाद विवाद करने लगा. जिसके बाद अनिरूध ने पुलिस में सुकालू के विरुद्ध शिकायत की है.

मामले में पुलिस ने आरोपी सुकालू मिर्धा, प्रदीप मिर्धा और  कौशिल्या मिर्धा के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 427-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें