महासमुंद : मोटरसायकल वाले को तेज हार्न बजाने से मना करने पर ... - CG Sandesh

महासमुंद : मोटरसायकल वाले को तेज हार्न बजाने से मना करने पर कर दी लोहे के रॉड से पिटाई.

महासमुंद के ग्राम बेलसोंडा में मोटरसायकल पर मस्ती करते हुए तेज हार्न बजाने वाले को हार्न बजाने से मना करने पर वह अपने दोस्तों के साथ आकर हार्न बजाने से मना करने वाले की लोहे के रॉड से पिटाई कर दी, जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस में की है.

पीड़ित ओमप्रकाश कुर्रे ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त  को वह अपने दोस्त सतीश चेलक के साथ ग्राम पंचायत भवन के पास बैठा था, जहाँ रात्रि करीब 11.30 बजे दो लड़के अपने मोटर सायकल में मस्ती करते हार्न बजाते हुये आ रहे थे,  जिसे ओमप्रकाश और सतीश चेलक ने गाड़ी को क्यो तेज हार्न बजा रहे हो कहने पर कहने पर गाड़ी को चला रहे अंचल साहू तथा बाईक के पीछे बैठे सुभम साहू तुझे क्या करना है तू कौन होता है मना करने वाला कहकर कर माँ बहन की अश्लील गाली गलौज कर वहां से चले गए.

इसके करीब 15 से 20 मिनट बाद बोलेरो गाडी में तिलक देवांगन निवासी ग्राम मचेवा, सौरभ गजपाल,  सुभम साहू अंचज साहू ग्राम बरोंडाबाजार आये जहाँ अंचल साहू अपने हाथ में रखे लोहे के राड से ओमप्रकाश के सिर, पीठ में मारा तथा तिलक देवांगन एवं सुभम साहू उसे लाठी एवं हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये आज तुझे जान से मार देंगे की धमकी दिये.

मारपीट करने से ओमप्रकाश के सिर माथा, पीठ एवं दायां हाथ के अंगूठा में चोट लगा है, घटना को ओमप्रकाश के साथी सतीश चेलक एवं मनीश चेलक,  भुपेन्द्र बघेल, दिपेश निर्मलकर देखे व बीच बचाव किये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तिलक देवांगन, सौरभ गजपाल, सुभम साहू और अंचल साहू के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें