बसना : लाईट गुल होने से बनाते समय करंट लगने से मिस्त्री की मौत.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम बोईरडीह में बिजली करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, घटना 13 अगस्त के रात करीब 9 बजे की है. जब बिजली मिस्त्री का काम करने वाला एक व्यक्ति खंबे पर चढ़कर उसे बना रहा था तभी उसके साथ यह हादसा हो गया.
पुलिस ने बताया कि रतन भोई पिता कृष्णचंद उम्र 42 साल बिजली मिस्त्री का काम करता था जो लाईट गुल होने से बिजली के खंबे में चढ़कर उसे बना रहा था, उसी समय करंट लगने से मौके पर उसकी मौत हो गयी. जिसके बाद मामले में मर्ग कायम कर जाँच विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें