महासमुंद : राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता जिले को मिल... - CG Sandesh

महासमुंद : राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता जिले को मिला तीसरा स्थान

महासमुंद : राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन एवं बीएसपी बॉल बैडमिंटन क्लब भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में भिलाई में 11 से 13 अगस्त 2023 तक किया गया। जिसमें महासमुंद जिले से बालक एवं बालिका टीम शामिल हुए। जिले की टीम के बालक प्रशिक्षक सेवन दास मानिकपुरी एवं बालिका टीम के प्रशिक्षक लक्ष्मी चंद्राकर रहे। जिले की बालिका टीम ने कोरबा, बीएसपी, दुर्ग को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में कबीरधाम से हार गई एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया। काश्य पदक विजेता टीम में वर्षा कोसरे, दामिनी वर्मा, लवीना चंद्राकर, सविता जोशी, गीतांजलि साहू, मोनिका निशाद, डोली चंद्राकर, हर्षिता साहू, प्रिंसी चंद्राकर शामिल रहे।

बालिका टीम से कुमारी वर्षा कोसरे का चयन राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता अक्टूबर माह में भिलाई में आयोजित होगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने एवं पदक जीतने पर जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, जिला पंजीयक दीपक मंडावी, मनीष बोथरा, तन्मय लूनिया बालाजी एजेंसी, प्रदेश बॉल बैडमिंटन संघ के सह सचिव अंकित लूनिया, तारिणी चंद्राकर, मोबिन कुरेशी, राकेश थावईत, विनय भारद्वाज, गिरीश साहू साहू, हिरेंद्र साहू, लोकेश साहू ,प्रभात सेठ, भूषण साहू ,गजेंद्र यादव, नीलेश पांडे, रमन सिंह ठाकुर, मुरली सिंह राजपुरोहित, दीक्षा चंद्राकर, काजल सिंह, कंचन सिंह, प्रिया सोनी एवं सभी खिलाड़ियों ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें