पिथौरा : शराब के नशे में महिला से की मारपीट - CG Sandesh

पिथौरा : शराब के नशे में महिला से की मारपीट

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनासिल्ली निवासी महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ शराब के नशे में मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम सोनासिल्ली निवासी भगवंतीन जांगडे पति बारातू राम जांगडे उम्र 50 वर्ष 15 अगस्त को गांव के राजेन्द्र कुर्रे शराब के नशे में भगवंतीन के दुकान में आकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किया. भगवंतीन डर के मारे दुकान से भाग गई. 

थोडी देर में भगवंतीन का बेटा मनीष जांगडे आया तो आरोपी ने उसे भी पत्थर उठाकर मारने लगा. उसे कोई चोट नहीं आयी है. राजेन्द्र कुर्रे ने भगवंतीन को जान से मार दूंगा कहकर धमकी दी.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी राजेन्द्र कुर्रे के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें