महासमुंद : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 32 अधिकारी-कर्मचारी सम... - CG Sandesh

महासमुंद : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 32 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

महासमुंद : 15 अगस्त 2023 को 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक महासमुंद विनोद चंद्राकर द्वारा जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 विभागों के कुल 32 अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक एवं वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत उपस्थित थे।

इनमें पुलिस विभाग अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली अभिषेक केसरी, उप निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी, नसीमुद्दीन खान साईबर सेल, संतोष सांवरा साईबर सेल को सम्मानित किया गया। इसी तरह शिक्षा विभाग अंतर्गत कक्षा 10वीं बोर्ड में मेरिट में सातवां स्थान प्राप्त करने वाली कु. स्मृति साहू, आठवा स्थान प्राप्त कु. बिंदिया प्रधान को सम्मानित किया गया। 

आबकारी विभाग अंतर्गत सहायक जिला आबकारी अधिकारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज, आबकारी उप निरीक्षक मुकेश कुमार वर्मा, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत सुनीता तिर्की, जिला विपणन अधिकारी अंतर्गत राहुल चंद्राकर, जिला प्रबंधक छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन लिमिटेड से दिलीप प्रधान, स्टेट वेयर हाउस से अजय कुमार अहिरवार, खेल विभाग अंतर्गत बास्केट बॉल प्लेयर कु. दिव्या रंगारी, कु. स्वाति यादव, वन विभाग से बीट फॉरेस्ट ऑफिसर बाजन सिंह डडसेना, ललित कुमार यादव, सीताराम ध्रुव, राकेश कुमार ध्रुव, राजस्व विभाग अंतर्गत आरआई रामपाल ठाकुर, खम्हन लाल साहू पटवारी, शिक्षा विभाग अंतर्गत व्याख्याता हीरा सिंह नायक, जिला पंचायत कार्यालय से ग्राम पंचायत सचिव श्याम कुमार पटेल, सहायक विस्तार अधिकारी एकल देव निषाद, सुरेश कुमार पटेल, एनआरएलएम मुक्तामणी साहू, ग्राम सचिव रजनी चौहान, राजेश्वरी चन्द्राकर सखी सहेली स्व सहायता समूह एम.के. बाहरा एवं कृषि विभाग अंतर्गत परमजीत सिंह कंवर, टेकन लाल वर्मा, यादराम ध्रुव एवं कमल साहू को सम्मानित किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें