पिथौरा : अवैध शराब बिक्री के सम्बन्ध में मीटिंग के दौरान आरोपी ने महिला का गला दबाकर की गाली गलौज, केस दर्ज
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम लाखागढ में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मीटिंग रखा गया था. मीटिंग के दौरान एक व्यक्ति ने महिला के गले को दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
ग्राम लाखागढ निवासी बेदबाई टंडन ने अपनी शिकायत में बताया है की उनके गाँव लाखागढ में 15 अगस्त को शाम करीब 4 बजे महिला समूह एवं ग्राम पंच, सरपंच एवं ग्रामवासी का मीटिंग रखा गया था.
मीटिंग के दौरान गांव में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बातचीत चल रहा था. इसी दौरान जितेन्द्र कोसरिया ने मां बहन की गाली गलौज कर बेदबाई के गला को सर्व ग्रामवासी के सामने दबा रहा था. बेदबाई ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी.
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र कोसरिया के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें