महासमुन्द : अज्ञात कारणों से दो महिलाओं ने लगाई फांसी - CG Sandesh

महासमुन्द : अज्ञात कारणों से दो महिलाओं ने लगाई फांसी

महासमुन्द थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग घटनाओं में 16 अगस्त को दो महिलाओं ने फांसी लगा ली. पहला मामला वार्ड नं. 08 नयापारा महासमुन्द का है. जहाँ दोपहर करीब 1:30 बजे सोमिन साहू पिता रोशन साहू उम्र 28 साल ने अपने घर पर अज्ञात कारण से फांसी लगा ली.

वहीँ, दुसरा मामला मचेवा का है, जहाँ शाम करीब 4 बजे चंचल शर्मा पिता उमाशंकर शर्मा उम्र 30 साल ने अज्ञात कारणों से अपने घर पर फांसी लगा ली.

पुलिस ने दोनों ही मामलों की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें