पिथौरा : पैसे देने से मना करने पर चाचा-भतीजे में विवाद के बाद मारपीट, 3 के खिलाफ केस दर्ज
पिथौरा : रानीसागरपारा वार्ड नं 13 पिथौरा में चाचा भतीजे में पैसे मांगने की बात पर विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर भतीजे सहित दो अन्य लोगों ने मारपीट की. पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 16 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे रानीसागरपारा वार्ड नं 13 पिथौरा निवासी रायतू राम यादव को उसका भतीजा कृष्णा यादव 50 रूपये माँगा. रायतू राम यादव ने मेरे पास नही है. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ.
रायतू राम को कृष्णा यादव एवं गिरधारी यादव मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर गला को दबा दिये और जान से मारने की धमकी दिये. किशन यादव ने छत के ऊपर से ईट से मारा जिससे रायतू राम के दाहिने पैर में चोट लगा है.
रायतू राम की पत्नि पांचो बाई बीच बचाव करने आयी तो कृष्णा यादव और गिरधारी यादव ने उसके साथ अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट की, जिससे सिर में चोट लगा है. रायतू राम यादव की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कृष्णा यादव, गिरधारी यादव व किशन यादव के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 325, 34, 506 के तहत अपराध कायम किया है.