बागबाहरा : सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथों पक... - CG Sandesh

बागबाहरा : सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

बागबाहरा पुलिस ने ग्राम मुनगासेर में सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है. पुलिस को 16 अगस्त को मुखबिर से सुचना मिली की ग्राम मुनगासेर में पुखराज पुरी नामक व्यक्ति नीम पेड़ के नीचे लोगो को रूपये पैसों का दांव लगवाकर सट्टा-पट्टी लिख रहा है.

सूचना पर पुलिस ने ग्राम मुनगासेर पहुंचकर घेराबंदी कर पुखराज पुरी पिता धनुष पुरी उम्र 42 वर्ष निवासी लक्ष्मीपुर को सट्टा-पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा. आरोपी पुखराज पुरी के कब्जे से एक नग डाट पेन, चार पन्ना जिस पर विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लिखा हुआ है, नगदी रकम 950 रूपये मिला जिसे बरामद कर जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य धारा 6 (क) जुआ एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें