CG : 8 लाख पूर्व इनामी नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आतंक के बीच बलरामपुर जिले में पुलिस ने 8 लाख के पूर्व इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से एक तलवार भी बरामद कर लिया गया है। बता दें कि, यह इनामी नक्सली सुरक्षाबलों पर कई हमलों में शामिल था। जिले के एडिशनल एसपी चंद्रेश सिंह ठाकुर ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि, साल 2020 में आरोपी पूतना यादव सक्रिय नक्सली के रूप में काम कर रहा था।
सीआरपीएफ के जवानों पर जलजली इलाके में फायरिंग का भी इस पर आरोप था। कुछ समय पहले ही इसने नक्सली संगठन छोड़ा था और जशपुर जिले के भागलपुर में अपने परिवार के साथ सामान्य जीवन जी रहा था। पुलिस लंबे समय से पूतना यादव की तलाश में जुटी हुई थी। साथ ही उस पर 8 लाख का इनाम भी रखा गया था, जिसके बाद अब उसे गिरफ्तार किया गया
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें