छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने नक्‍सली कैंप कि... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने नक्‍सली कैंप किया ध्‍वस्‍त, विस्‍फोटक सामग्री बरामद...

बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्‍सल विरोधी अभियान के तहत छत्‍तीसगढ़ और महाराष्ट्र की संयुक्‍त जवानों भोपालपटनम क्षेत्र के अंतर्गत दम्मूर, बारेगुड़ा के जंगलों में नक्‍सल कैंप ध्‍वस्‍त किया। इसी बीच जवानों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई। जवानों ने घटनास्‍थल से विस्फोटक, नक्‍सली साहित्‍य के साथ दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है।


जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बल को भोपालपटनम थाना क्षेत्र के अंतर्गत दम्मूर, बारेगुड़ा के जंगलों में नेशनल पार्क एरिया कमेटी के 20-25 सक्रिय नक्‍सलियों की मौजूदगी की खबर मिली। भोपालपटनम से डीआरजी और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली, पातागुड़ेम से सी-60 की संयुक्त टीम 16 अगस्त को दम्मूर, बारेगुड़ा के जंगलों में सर्चिंग के लिए निकली थी। सर्चिंग के दौरान शाम 5.30 बजे बारेगुड़ा के जंगलों में घात लगाये नक्‍सलियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बल के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्‍सलियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके साथ जवानों ने नक्‍सलियों को आत्मसमर्पण के लिए भी कहा।

लेकिन नक्‍सलियों ने जवानों की बातों को अनसुना करते हुए लगातार फायरिंग जारी रखा। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। 20-30 मिनट बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्‍सली जंगल का आड़ लेकर भाग खड़े हुए। इसके बाद जवानों ने घटनास्थल की सर्चिंग की। जवानों ने सर्चिंग के दौरान मौके से विस्फोटक, डेटोनेटर, जिलेटिन स्टीक, नक्‍सली साहित्य, पिटठू बैग, टेंट लगाने का सामान एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें