महासमुंद : किसान की मोटर सायकल चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला द... - CG Sandesh

महासमुंद : किसान की मोटर सायकल चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी के एक किसान के घर से अज्ञात ने मोटरसायकल चोरी कर ली. चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, किसान प्रमोद कुमार साहू 1 अगस्त को रात करीब 8:30 बजे घर आया और अपनी बाइक हीरो होण्डा फैशन प्रो मोटर सायकल क्र0 CG 04 MQ 6080 पुरानी इस्तेमाली कीमती 10 हजार रुपये को अपने घर के पोर्च में खडा कर चाबी निकाल कर अपने कमरे में चला गया. उसी रात किसी अज्ञात ने उसकी मोटर सायकल चोरी कर ली. आसपास पतासाजी के बाद भी बाइक नहीं मिली तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने 17 अगस्त को अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 380, 457 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें