सरायपाली : किराना दुकान में घुसकर सामान और नगदी रकम की चोरी - CG Sandesh

सरायपाली : किराना दुकान में घुसकर सामान और नगदी रकम की चोरी

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम कुटेला चौक स्थित एक किराना स्टोर्स से लगभग 48 हजार की चोरी की खबर सामने आई है. दूकान संचालक पतेरापाली निवासी दिनेश अग्रवाल ने चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

शिकायत के मुताबिक, कुटेला चौक स्थित जयलक्ष्मी किराना दुकान में 16 अगस्त की रात किसी अज्ञात चोर ने घुसकर सामानों सहित नगदी रकम की चोरी कर ली.
17 अगस्त को दिनेश दूकान खोलने गया तो शटर का ताला टूटा हुआ था. दुकान में लगे ताले दुकान के बाजू में पड़े हुए थे. दिनेश ने दुकान का शटर उठाकर देखा तो दुकान का सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था.

चोर ने दुकान के रेक में रखे फ्लेक सिगरेट 1 पुड़ा, स्टार लिबिड्डी 05 पुड़ा, रिजेंट फ्लेक 05 पुड़ा, टोटल सिगरेट 1 पुड़ा, आशिकी गुटखा 60 पुड़ा, राजश्री 40 पुड़ा, बंगाली बीडी 40 पुड़ा, पानबहार 20 पुड़ा, लिबिड्डी सिगरेट 1 पुड़ा कीमती करीब 40,000 रूपये एवं नगदी रकम चिल्हर करीब 8000 रूपये जुमला कीमती 48000 रूपये चोरी कर ले गया है.

शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 380, 457 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें