महासमुंद : राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रि... - CG Sandesh

महासमुंद : राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

महासमुंद : दूसरों के लिए असाधारण बहादुरी के साथ निःस्वार्थ कार्य करने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार दिए जाएंगे। यह पुरस्कार नई दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आवेदन 31 अगस्त तक केवल ऑनलाइन पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडेय ने बताया कि जिन बच्चों ने अपनी जान जोखिम में डालकर निःस्वार्थ सेवा की हो, प्रतिकूल परिस्थितियों में उत्कृष्ट साहसिक कार्य किया हो या स्वयं और समाज के लिए गंभीर खतरे का सामना करने के लिए असाधारण कार्य किया हो वे इसके पात्र होंगे। 

इसके अलावा ऐसे बच्चे जिन्होंने खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला और संस्कृति और नवाचार के क्षेत्र में समाज पर व्यापक प्रभाव डालने वाले कार्य किए हों वे भी योजना के पात्र होंगे। पुरस्कार उन्हीं बच्चों को दिया जाएगा, जो भारत के नागरिक एवं निवासरत हों। बच्चे की उम्र 18 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें