तुमगांव : अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
तुमगांव पुलिस ने भोरिंग चौक के पास अवैध रूप शराब बिक्री आरोपी को दबोचा. 17 अगस्त को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि भोरिंग चौक के पास तुमगांव में एक व्यक्ति अवैध रूप शराब बिक्री कर रहा है. सूचना के बाद पुलिस भोरिंग चौक के पास पहुंची, जहाँ सत्यप्रकाश निर्मलकर पिता स्व0 संतराम निर्मलकर उम्र 20 साल निवासी वार्ड नं 12 भाठापारा तुमगांव को पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए पकड़ा.
आरोपी के कब्जे में रखे एक भूरे रंग के बैग की तलाशी लिया गया, जिसमें 15 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180-180 ml भरी हुई जुमला 2700 ml कीमती 1200 रूपये , तथा उसके पास रखे बिक्री रकम 400 रूपये मिला, जिसे बरामद कर जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(ब) आबकारी एक्ट का पाये जाने से मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के दिनांक 17.08.2023 के 18.30 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से व आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर मौके पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.