महासमुंद : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाव... - CG Sandesh

महासमुंद : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय में मनाया गया ग्रीन-डे

जब तक वृक्ष रहेंगे तब तक मनुष्य बचे रहेंगे - डॉ. अनसूइया अग्रवाल

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय में प्राचार्य महोदया प्रो. (डॉ.) अनुसुइया अग्रवाल (डी. लिट.) के मार्गदर्शन में इको क्लब द्वारा ग्रीन डे का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी श्री अजय कुमार राजा के नेतृत्व में इको क्लब के प्रभारी रवि देवांगन तथा निलेश कुमार तिवारी द्वारा ग्रीन डे कार्यक्रम के तहत पौधारोपण एवं गमला सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विदित हो कि इसी वर्ष से प्रारंभ महाविद्यालय में बी.एससी., बी.ए. व बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थी प्रवेशरत है.

कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य महोदया प्रो. डॉ. अनुसुइया अग्रवाल सभी विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए प्रकृति के महत्व, वृक्षों के महत्व, उनके प्रति संवेदनशीलता तथा हमारी जीवन में उपयोगिता पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों में लेखन दक्षता बढ़ाने का आह्वान करते हुए उन्होंने अपनी स्वरचित छत्तीसगढ़ी कविता "पेड़" का वाचन किया। उन्होंने प्रत्येक विद्यार्थी के द्वारा रोपित पौधे का पूर्ण संरक्षण तथा देखभाल करने का निर्देश प्रसारित किया। इसी तारतम्य में उन्होंने अपनी कविता तथा संभाषण के माध्यम से "जब तक वृक्ष रहेंगे, तब तक मनुष्य बचे रहेंगे" का नारा दिया।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अनुसुइया अग्रवाल ने अपने करकमलों से पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात विभिन्न विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। तत्पश्चात विभिन्न संकाय के विद्यार्थियों के मध्य गमला सजाओ प्रतियोगिता (पॉट डेकोरेशन कंपटीशन) का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर के सभी गमलों को अपनी क्राफ्ट वर्क से आकर्षक व सुंदर बनाकर प्रतियोगिता में भाग लिया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मानसी छत्री (कक्षा बीएससी -प्रथम वर्ष) , द्वितीय स्थान रुचि चंद्राकर (कक्षा- बीकॉम प्रथम वर्ष), तथा तृतीय स्थान भाविका साहू (कक्षा- बीकॉम प्रथम वर्ष) ने अर्जित किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. श्रुति झा (सहायक अध्यापक- अंग्रेजी) ने की. कार्यक्रम में प्रतिमा चंद्राकर (सहायक प्राध्यापक -हिंदी) रवि देवांगन (सहायक प्राध्यापक -अर्थशास्त्र) तरुण कुमार बांधे ( सहायक प्राध्यापक- वाणिज्य), हेमशंकर नाथ (व्याख्याता -राजनीति विज्ञान), निलेश कुमार तिवारी (व्याख्याता- गणित), शिखा साहू ( व्याख्याता - भौतिक शास्त्र), माधुरी दीवान (व्याख्याता -वाणिज्य) चित्रेश बरेठ ( व्याख्याता- राजनीति शास्त्र), शेष नारायण साहू (प्रयोगशाला तकनीशियन), शशि कुमार सोनी (छात्रावास अधीक्षक) आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महाविद्यालय के कर्मचारी कौशल साहू ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई ।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें