महासमुंद : कलेक्टर प्रभात मलिक ने किया राजस्व अधिकारियों के ... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर प्रभात मलिक ने किया राजस्व अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन

महासमुंद : कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिले में पदस्थ सहायक कलेक्टर, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर के मध्य पूर्व में सौंपे गए प्रभार में संशोधन करते हुए आगामी आदेश पर्यन्त तक कार्य विभाजन कर प्रभार सौंपे हैं। जारी आदेश में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक को जिला पंचायत के अतिरिक्त निम्न विभागों के प्रभारी अधिकारी - समाज कल्याण, निःशक्त कल्याण एवं पुनर्वास, जिला आयुर्वेद, कृषि विभाग, पशु चिकित्सा सेवाएं, मत्स्य पालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, रेशम विभाग, नोडल जिला सहकारी बैंक, नागरिक आपूर्ति निगम, सहकारी संस्थाएं, ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं, क्रेडा, श्रम विभाग, मुख्यमंत्री कौशल विकास विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, हथकरघा विभाग, खेल विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र का प्रभार सौंपा गया हैं।

अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा को जिले के लिए अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी व अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सरायपाली, कानून व्यवस्था संबंधी, छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 के अंतर्गत कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र के प्रकरणों को छोड़कर राजस्व प्रकरण अपील एवं निगरानी / पुनरीक्षण प्रकरणों की सुनवाई एवं निपटारा, लिंक कोर्ट सरायपाली (प्रत्येक गुरुवार), प्रभार क्षेत्र से संबंधित ऋण मुक्त अधिनियम एवं छत्तीसगढ कृषि खातों, उच्चतम सीमा अधिनियम 1974 के अंतर्गत अपील प्रकरणों की सुनवाई एवं निपटारा, रोस्टर अनुसार राजस्व न्यायालय का निरीक्षण, अपीलीय अधिकारी सूचना का अधिकार, भू-विवाद निवारण प्रकोष्ठ, खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रकरणों का निराकरण, विधानसभा/राज्यसभा/लोकसभा प्रश्नोत्तर प्रकोष्ठ, जिले के विभिन्न आयोजन समारोह के संबध में प्रभारी व समन्वयक, जिले के सभी अनुविभाग के लिए राजस्व कार्यों हेतु समन्वय एवं नियंत्रण अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

जिला कार्यालय के निम्न शाखाओं के लिये प्रभारी अधिकारी- विभिन्न स्तर से कार्यालय को प्राप्त होने वाले समस्त डाक की मार्किंग के लिए प्रभारी अधिकारी, जिला खनिज संस्थान न्यास (डी.एम.एफ) एवं सी. एस. आर. मद अंतर्गत समस्त कार्य, वित्त स्थापना शाखा, जिला विवाह अधिकारी, नाजरात शाखा (आहरण संवितरण सहित), मानव अधिकार आयोग एवं सभी संवैधानिक आयोग से संबंधित शाखा, जिला विभागीय जाँच अधिकारी, जिला नवाचार निधि योजना तथा निम्न विभागों के प्रभारी अधिकारी- खनिज विभाग, आबकारी विभाग, खाद्य विभाग, जिला कोषालय एवं कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महासमुंद द्वारा समय-समय पर सौपे गये अन्य कार्य का दायित्व सौंपा गया है।
अपर कलेक्टर निर्भय कुमार साहू को उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सामान्य एवं स्थानीय निर्वाचन (आहरण एवं संवितरण सहित), उप संचालक पंचायत की नस्तियां, जिला कार्यालय के निम्न शाखाओं के लिए प्रभारी अधिकारी - नोडल अधिकारी जल जीवन मिशन, लाइसेंस शाखा, जिला पासपोर्ट सेल, जेल निरीक्षण तथा निम्न विभागों के प्रभारी अधिकारी - शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, जिला पंजीयक, जिला परिवहन, जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, नगरीय निकाय एवं समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य का प्रभार सौंपा है।

सहायक कलेक्टर महासमुंद हेमंत रमेश नंदनवार (आई.ए.एस.) को अनुविभागीय अधिकारी (रा) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी सरायपाली व बसना, अनुविभाग सरायपाली बसना के छ.ग. लोक परिसर बेदखली अधिनियम के तहत सक्षम प्राधिकारी, पंजीयक लोक न्यास (पब्लिक ट्रस्ट) अनुविभाग सरायपाली व बसना, भू-अर्जन अधिकारी सरायपाली अनुविभाग, लिंक कोर्ट बसना, छ.ग. वास स्थान दखल का अधिनियम के अंतर्गत प्राधिकृत अधिकारी अनुविभाग सरायपाली व बसना, नजूल अधिकारी अनुविभाग सरायपाली व बसना, अनुविभाग सरायपाली व बसना के अंतर्गत किराया नियंत्रण अधिकारी, सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी एवं कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महासमुंद द्वारा समय-समय पर सौपे गये अन्य कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। संयुक्त कलेक्टर महासमुंद डॉ. रविराज ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी (रा) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी अधिकारी (रा.) पिथौरा, अनुविभाग पिथौरा के छ.ग. लोक परिसर बेदखली अधिनियम के तहत सक्षम प्राधिकारी, पंजीयक लोक न्यास (पब्लिक ट्रस्ट) अनुविभाग पिथौरा,, भू-अर्जन अधिकारी पिथौरा अनुविभाग, छ.ग. वास स्थान दखल का अधिनियम के अंतर्गत प्राधिकृत अधिकारी, अनुविभाग- पिथौरा, नजूल अधिकारी अनुविभाग- पिथौरा, अनुविभाग पिथौरा के अंतर्गत किराया नियंत्रण अधिकारी, सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी का कार्य देखेंगे।

संयुक्त कलेक्टर महासमुन्द श्रवण कुमार टण्डन जिला कार्यालय के निम्न शाखाओं के लिये प्रभारी अधिकारी- भू-अभिलेख शाखा (आहरण वितरण सहित कलेक्टर को प्रस्तुत की जाने वाली नस्तियां अपर कलेक्टर के प्रस्तुत की जाएगी), नजूल शाखा (कलेक्टर को प्रस्तुत की जाने वाली नस्तियां अपर कलेक्टर से प्रस्तुत की जाएगी), सहायक अधीक्षक (राजस्व/ सामान्य), राजस्व लेखा/राहत शाखा (राजस्व पुस्तक परिपत्र से संबंधित व सोलेशियम फंड योजना), तकाबी शाखा, अधिक अन्न उपजाओ शाखा, राजस्व मोहर्रिर शाखा, वाचक, कलेक्टर न्यायालय, अभियोजन शाखा, लोक आयोग के प्रकरणों का निराकरण, वरिष्ठ लिपिक शाखा 01 आवास आवंटन सहित, वरिष्ठ लिपिक शाखा 02, अल्प बचत शाखा, भाडा नियंत्रण, प्रतिलिपि शाखा, अभिलेखागार (हिन्दी / अंग्रेजी), नोडल अधिकारी (शासन की फ्लैगशिप स्कीम), राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना एवं कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महासमुंद द्वारा समय-समय पर सौपे गये अन्य कार्य करेंगे।

डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार खाण्डे को जिला कार्यालय के निम्न शाखाओं के लिये प्रभारी अधिकारी- जनगणना (नस्तियां अपर कलेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत की जायेगी), 20 सूत्रीय शाखा, जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा), सत्कार शाखा (नस्तियां अपर कलेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी), एस.डब्ल्यू. शाखा (नस्तियां अपर कलेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत की जायेगी), नोडल अधिकारी चिटफंड तथा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महासमुंद द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य देखेंगे।

डिप्टी कलेक्टर महासमुंद उमेश कुमार साहू अनुविभागीय अधिकारी (रा.) महासमुंद को अनुविभागीय अधिकारी (रा) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी महासमुंद, अनुविभाग महासमुंद के छ.ग. लोक परिसर बेदखली अधिनियम के तहत सक्षम प्राधिकारी, पंजीयक लोक न्यास (पब्लिक ट्रस्ट) अनुविभाग महासमुंद, भू-अर्जन अधिकारी महासमुंद अनुविभाग, छ.ग. वास स्थान दखल का अधिनियम के अंतर्गत प्राधिकृत अधिकारी अनुविभाग महासमुंद, नजूल अधिकारी अनुविभाग महासमुंद, अनुविभाग महासमुंद के अंतर्गत किराया नियंत्रण अधिकारी, सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी तथा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महासमुंद द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य का प्रभार सौंपा गया है।
डिप्टी कलेक्टर महासमुंद सृष्टि चन्द्राकर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बागबाहरा को अनुविभागीय अधिकारी (रा) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी बागबाहरा, अनुविभाग बागबाहरा के छ.ग. लोक परिसर बेदखली अधिनियम के तहत सक्षम प्राधिकारी, पंजीयक लोक न्यास (पब्लिक ट्रस्ट) अनुविभाग बागबाहरा, भू-अर्जन अधिकारी, बागबाहरा अनुविभाग, छ.ग. वास स्थान दखल का अधिनियम के अंतर्गत प्राधिकृत अधिकारी अनुविभाग बागबाहरा, नजूल अधिकारी अनुविभाग बागबाहरा, अनुविभाग बागबाहरा के अंतर्गत किराया नियंत्रण अधिकारी, सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी तथा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महासमुंद द्वारा समय-समय पर सौपे गये अन्य कार्य का दायित्व दिया गया है।

डिप्टी कलेक्टर मिषा कोसले को निम्न शाखाओं के लिए प्रभारी अधिकारी - सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ एवं जन सूचना अधिकारी, लोक सेवा गारंटी, सत्कार शाखा, मुख्यमंत्री जी के घोषणा, पुस्तकालय शाखा/प्रपत्र शाखा, समय सीमा के तहत दर्ज आवेदन पत्र/प्रकरणों के लिए प्रभारी अधिकारी (नस्तियां अपर कलेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी), शिकायत एवं जन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, आवक-जावक, विकास शाखा, देवस्थानम, अभिलेख एवं प्रमाण पत्रों का सत्यापन, पुरातत्व शाखा एवं ई-प्रशासन अंतर्गत सॉफ्टवेयर का क्रियान्वयन, ई-डिस्ट्रिक्ट/लोक सेवा केन्द्र, माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा (नस्तियां निर्भय कुमार साहू अपर कलेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी) तथा निम्न विभागों के प्रभारी अधिकारी- नगर सेना, नापतौल विभाग, नगर एवं ग्राम निवेश एवं कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महासमुंद द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य कार्य देखेंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें