महासमुंद : हड़ताली शिक्षकों को काम पर लौटने की अपील, नहीं लौटने पर की जाएगी कार्यवाही
महासमुन्द : सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर विगत 10 अगस्त से हड़ताल पर गए शिक्षकों से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी ने अपनी हड़ताल समाप्त कर अपनी अपनी शालाओं में तत्काल वापसी की अपील की है।
जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी ने हड़ताली शिक्षकों से कहा कि हड़ताल के चलते पूरे जिले में शिक्षकीय कार्य प्रभावित हो रहा है, जो बच्चों के हित में मौजूदा समय में उचित नहीं है। प्रदेश के आला अधिकारियों से मिले निर्देश के बाद मुखर्जी ने समस्त हड़ताली शिक्षकों से अपनी हड़ताल समाप्त करने की अपील की है, वहीं उन्होने चेतावनी देते हुए कहा है कि हड़ताल समाप्त कर शिक्षक वापस नहीं लौटने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जिसके लिए हड़ताली शिक्षक स्वयं जिम्मेदार होगे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें