महासमुंद : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस पर मनाया गया सद्भावना दिवस
कलेक्टर ने अधिकारियों को सद्भावना दिवस की दिलाई शपथ
महासमुंद : आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। कलेक्टर प्रभात मलिक ने अपराह्न 4ः30 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में उपस्थित अधिकारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य, हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, एसडीएम उमेश साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी का जन्मदिवस 20 अगस्त को प्रतिवर्ष सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 20 अगस्त को शासकीय अवकाश होने के कारण सद्भावना दिवस की शपथ का कार्यक्रम 18 अगस्त को जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में मनाया गया।