महासमुंद : रविवि द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में बदलाव होने के बाद पूरक फॉर्म का फीस वापस करने के संबंध में सौंपा गया ज्ञापन
महासमुंद: कुछ दिन पूर्व पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा जारी शैक्षणिक सत्र 2022- 23 के विभिन्न विषयों के परीक्षा परिणाम में एक बड़ा विद्यार्थी समूह अनुत्तीर्ण हुआ था| कुछ एक घटना तो ऐसी थी कि किसी महाविद्यालय के अधिकांश विद्यार्थी केवल एक ही विषय में अनुत्तीर्ण हुए है,
नरेश नायक ने बताया अनेक विद्यार्थियों के समान अंक आए है उदाहरण स्वरूप हम शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नाकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के बीएससी अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम को देखा जा सकता था | उक्त समस्त बिंदुओं को देखकर विश्वविद्यालय के उत्तर पुस्तिका जांच में एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई थी जिसके चलते महासमुंद के छात्र नेताओं द्वारा बड़ी मेहनत और संघर्ष के साथ-साथ अनेक आंदोलन के बाद छात्र छात्राओं के परिणाम में बदलाव करते हुए सभी को पास कर दिया गया। लगभग सभी छात्र-छात्राओं का परिणाम पुनर्मूल्यांकन में पास हुए है.
आगे
नरेश नायक ने बताया कि फेल व पूरक आने वाले सभी विद्यार्थीयों ने परीक्षा के लिए पूरक (supply) फॉर्म ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर चुके है। परन्तु जिन जिन छात्रों का पुनर्मूल्यांकन के बाद रिजल्ट में बदला हूआ अब वे सभी पास हो चुके है. ऐसे विद्यार्थियों का शुल्क वापस किया जाए जिसके लिए आज छात्र नेताओं ने MVPG के प्राचार्य महोदय अनसूया अग्रवाल को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा और सभी छात्र छात्राओं का ऑनलाइन शुल्क जल्द से जल्द वापस करने की मांग छात्र नेताओं ने रखी। उक्त कार्यक्रम में नरेश नायक, धनंजय चेलक, शोराब चंद्राकर सहित अन्य छात्र-छात्राए उपस्थित रहे.