तुमगांव : दो पक्षों हुई मारपीट, काउंटर मामला दर्ज
तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बेलटुकरी में दो पक्षों में मारपीट की खबर सामने आई है. मामले में पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.
ग्राम बेलटुकरी निवासी जानकी पटेल ने अपनी शिकायत में बताया है की वह भारत माता वाहनी समिति ग्राम बेलटुकरी की सदस्य है. 16 अगस्त को शाम करीबन 07:30 बजे जानकी अपने घर स्कूल चौक के पास बैठी थी. उसी समय गांव का ओकेलाल पटेल भारत माता वाहिनी समिति के सदस्यों को अश्लील गाली गलौज कर रहा था. जानकी ने मना किया तो ओकेलाल पटेल अश्लील गाली गलौज कर जानकी को जान से मारने की धमकी देते हुए हांथ झापड से मारपीट करते हुए बाल को खींचकर जमीन में गिरा दिया. ओकेलाल द्वारा मारपीट करने से जानकी चोटे आई है.
वहीं ओकेलाल पटेल ने अपनी शिकायत में बताया है की 16 अगस्त को शाम करीब 7:30 बजे वह घर के सामने बैठा था. उसी समय गांव के भोला पटेल, बोधी पटेल, जानकी पटेल, श्यामबाई पटेल एक राय होकर आये और , खोलू निषाद के जमीन को हम लोग कमाई करते थे, तुम लोग इस वर्ष क्यों खेती किये हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए हाथ थप्पड एवं डंडा से मारपीट किये तथा जाते-जाते जान से मारने की धमकी दिये. मारपीट करने से ओकेलाल के सिर के पीछे भाग, माथा, आंख, कमर में चोंट लगा है.
मामले में दोनों ने एक-दुसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत के बाद पुलिस ने ओकेलाल के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC तथा भोला पटेल, बोधी पटेल, जानकी पटेल व श्यामबाई पटेल के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.