CG : नाबालिग की मांग में सिंदूर भरकर किया दुष्कर्म...आरोपी आ... - CG Sandesh

CG : नाबालिग की मांग में सिंदूर भरकर किया दुष्कर्म...आरोपी आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार...

बेमेतरा। जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग को आंध्र प्रदेश से रेस्क्यू किया है।नांदघाट थाना पुलिस थाने में नाबालिग के भाई ने 3 अगस्त को शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसकी बहन 31 जुलाई को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन छुट्टी होने के बाद भी घर वापस नहीं लौटी। भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग लड़की की तलाश शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी ओमप्रकाश उर्फ परदेशी चंदेल (21 वर्ष) के कब्जे से पुलीवेंडेला जिला वयासर-कडप्पा (आंध्र प्रदेश) से नाबालिग को बरामद किया है


पीड़िता ने बताया कि आरोपी ओम प्रकाश ने उसे प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366 क, 376, 376 (2) एन, 5(ठ), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गुरुवार को आरोपी को जिला कोर्ट बेमेतरा में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें