छत्तीसगढ़ में 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, CRPF जवानों पर... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, CRPF जवानों पर किया था हमला...

बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस ने 8 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार नक्सली ने साल 2020 में CRPF जवानों पर फायरिंग की थी। 8 लाख के इनामी नक्सली पुतना उर्फ फुटन उर्फ सरजुन यादव को जशपुर के भागलपुर से गिरफ्तार किया गया है।


सीआरपीएफ जवानों पर अक्टूबर 2020 में फायरिंग करने वाले फरार आरोपी भाकपा मिलिट्री कंपनी सदस्य पुतना उर्फ फुटन उर्फ सरजुन यादव को भी गिरफ्तार किया गया। 17 अगस्त को उसे जशपुर जिले के भागलपुर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी पीपरढाबा (बहागाढ़ा) का रहने वाला है। गिरफ्तार नक्सली भाकपा माओवादी मिलिट्री कंपनी का 3 साल तक सक्रिय सदस्य रह चुका है, 2 साल पहले नक्सलियों के दल से भागकर लुक-छिपकर जीवन गुजार रहा था। उसके खिलाफ थाना सामरी पाठ में IPC की धारा 341, 120बी, 307, 34, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें