महासमुंद : रेत से भरा ट्रेक्टर को गली व स्कूल के रास्ते से ले जाने से मना करने पर पंच पति को पिटा
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिंगरौद के सरपंच, उपसरपंच, पंच और ग्रामीनों ने एक व्यक्ति को रेत से भरा ट्रेक्टर को गांव के गली व स्कूल के रास्ते से ले जाने से मना किया तो उसने पंच पति के साथ मारपीट की.
ग्राम चिंगरौद निवासी गोवर्धन कुमार निषाद ने अपनी शिकायत में बताया है की उसकी पत्नि तुलेश्वरी निषाद वार्ड क्र. 12 में पंच है. 14 अगस्त को ग्राम पंचायत चिंगरौद के सरपंच लुकेश्वरी साहू, उपसरपंच हरि यादव एवं सभी पंचगण व ग्रामवासीयों ने खेमराज बोरे को गांव में रेत भरा ट्रेक्टर को गांव के गली व स्कूल के रास्ते से ले जाने से मना किया. इतने में खेमराज बोरे ने गुस्से में आकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और बोला कि मैं रेत परिवहन उसी रास्ते से ट्रेक्टर चलाकर करूंगा, अगर रेत से भरे ट्रेक्टर को कोई रोकेगा तो उसका हाथ पैर तोड़ दूंगा. इस प्रकार से डराया धमकाकर वह चला गया. सभी ग्रामीण भी अपने-अपने घर चले गये.
रात्रि करीबन 10 बजे गोवर्धन कुमार निषाद अपने घर पर था. तभी दरवाजा के पास खेमराज बोरे आकर अश्लील गाली गलौज करते हुए घर से बाहर निकलने के लिए बोला. तब गोवर्धन और उसके पत्नि बाहर आकर देखे तो दरवाजा के पास गांव का खेमराज बोरे डंडा लेकर खड़ा था. वह गोवर्धन को बोला कि मेरे रेत परिवहन को तुम्ही लोगों ने रूकवाने का काम किया है बोलते हुए डंडा से मारपीट चालू कर दिया, जिससे गोवर्धन के सिर, बाये हाथ, बाया पैर में चोट लगकर जमीन में गिर गया. उसी समय पड़ोस के राजू साहू व उसका छोटा भाई गोवर्धन के पास आये तो खेमराज बोरे वहां से भाग गया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी खेमराज बोरे के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.